1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा मामले में तीन और आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा मामले में तीन और आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Feb 06, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 01:41 pm IST

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली हिंसा मामले...- India TV Hindi
दिल्ली हिंसा मामले में तीन और गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बुराड़ी हिंसा और लाल किले पर हुए उपद्रव में शामिल थे। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अबतक दिल्ली हिंसा के मामले में एसआईटी कुल 5 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पढ़ें- अच्छी खबर: यात्रियों के लिए रेलवे का नया गिफ्ट, रोजाना दौड़ेगी यह स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

पढ़ें- कृषि कानून में काला क्या है? कोई बताए तब तो ठीक करने की कोशिश करूं: कृषि मंत्री

आपको बता दें कि 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। इस दौरान तय समय से पहले कुछ उपद्रवियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली और तय रूट से अलग होकर आईटीओ पहुंचे। रास्ते में पुलिस के सारे बैरिकेड्स को ट्रैक्टर से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद उपद्रवी लाल किले पर पहुंचे और वहां जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे की जगह दूसरा झंडा फहरा दिया था।

पढ़ें: खुशखबरी! मुंबई-लखनऊ रूट के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने दिया यह स्पेशल गिफ्ट, जानिए डिटेल

दिल्ली पुलिस ने इन तीन आरोपियों को किया है गिरफ्तार 

  1. 1. हरप्रीत सिंह उर्फ जॉनी, उम्र-32 साल, पिता का नाम-स्व. मनजीत सिंह, पता-श्याम नगर एक्सटेंशन, नई दिल्ली
  2. 2. हरजीत सिंह उर्फ लकी, उम्र-48 वर्ष, पिता का नाम-मोहिंदर सिंह, पता-चांद नगर, अपर फर्स्ट फ्लोर, नई दिल्ली
  3. 3. धर्मेंद्र सिंह उर्फ काले, उम्र-55 वर्ष, पिता का नाम-सरदार मनोहर सिंह, पता-विष्णु गार्डन, तिलक नगर, पश्चिमी दिल्ली

पढ़ें: एटीएम से कैश निकालने जा रहे हैं तो एकदम अलर्ट रहिए, वरना.. आपके साथ भी हो सकता है ऐसा कुछ....

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के सिलसिले में नौ किसान नेताओं को जांच में शामिल होने का नोटिस भी जारी किया था। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने किसान नेता राकेश टिकैत, पवन कुमार, राज किशोर सिंह , तजेंदर सिंह विर्क, जितेन्दर सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरमुख सिंह, हरप्रीत सिंह और जगतार सिंह बाजवा को जांच में शामिल होने को कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत