1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के रीगल के बाद शीला थियेटर में भी लगा ताला, यहीं देखी थी बिग भी अपनी पहली फिल्म

दिल्ली के रीगल के बाद शीला थियेटर में भी लगा ताला, यहीं देखी थी बिग भी अपनी पहली फिल्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2017 07:36 am IST,  Updated : May 01, 2017 07:38 am IST

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित रीगल सिनेमा 30 मार्च को बंद होने के बाद एक और ऐतिहासिक सिनेमाघर बंद हो गया। बाहुबली-2 के राइट्स नहीं मिलने के बाद पहले से नुकसान झेल रहा ऐतिहासिक शीला सिनेमा बंद हो गया।

sheila theater
sheila theater

बिग बी ने अपने माता-पिता  के साथ देखी थी अपनी पहली फिल्म
1969 में जब अमिताभ की पहली फिल्म- सात हिन्दुस्तानी दिल्ली के शीला सिनेमा में रिलीज हुई, तब अमिताभ पहले दिन अपने माता-पिता के साथ इसे देखने गए। उन दिनों अमिताभ जैसलमेर में सुनील दत्त की फिल्म रेशमा और शेरा की शूटिंग से छुट्टी लेकर सिर्फ इस फिल्म को देखने दिल्ली आए थे। उस दिन वे अपने पिता के ही कपड़े कुर्ता-पाजामा शॉल पहनकर सिनेमा देखने गए थे, क्योंकि उनका सामान जैसलमेर और मुंबई में था। हालांकि शीला सिनेमा में उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से बंक मारकर पहले कई फिल्में देखी थीं, लेकिन उस दिन वे खुद की फिल्म देखने आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत