1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मतदान की गोपनीयता बढ़ाने वाली मशीन पर अलग-अलग दलों की राय भिन्न: चुनाव आयोग

मतदान की गोपनीयता बढ़ाने वाली मशीन पर अलग-अलग दलों की राय भिन्न: चुनाव आयोग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2016 04:02 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 04:02 pm IST

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को सूचित किया है कि राजनीतिक दल उस नयी मशीन को लाने के मुद्दे पर बंटे हुए हैं, जो गोपनीयता बढ़ाने के लिए मतदान के रूझान को उजागर

voting machine- India TV Hindi
voting machine

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को सूचित किया है कि राजनीतिक दल उस नयी मशीन को लाने के मुद्दे पर बंटे हुए हैं, जो गोपनीयता बढ़ाने के लिए मतदान के रूझान को उजागर होने से रोकती है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

यह मशीन मतदान के बाद ईवीएम मशीनों की नियंत्रक इकाई से जोड़ी जाती है और यह संपूर्ण परिणाम दे देती है। यह प्रत्येक मतदान केंद्र के आधार पर परिणाम नहीं बताती है। इस तरह राजनीतिक दल यह नहीं जान पाते हैं कि किस इलाके ने उनके खिलाफ मतदान किया है। जब ईवीएम नहीं थीं, तब विभिन्न मतदान केंद्रों के मतपत्रों को गणना से पहले आपस में मिला दिया जाता था। इस तरह मतदान में किसी क्षेत्र विशेष के रूझान को उजागर होने से बचाया जाता था।

आयोग की ओर से कानून मंत्रालय को लिखा गया पत्र अब मंत्रियों के एक दल के समक्ष रखे गए दस्तावेजों का हिस्सा है। इस दल का गठन पिछले माह यह जानने के लिए किया गया था कि भविष्य के चुनाव में मशीन का इस्तेमाल होना चाहिए या नहीं? ऐसा पता चला है कि मंत्रियों का दल इस टोटलाइजर मशीन के पक्ष में है लेकिन अंतिम फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल को दी गई सिफारिशों के आधार पर ही लेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशों पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया था। इस दल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल को इस संदर्भ में सिफारिश देनी थी कि मशीनों का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत