1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का गार्डर गिरा

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का गार्डर गिरा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 03:23 pm IST

लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने बताया कि गार्डर खंभे से फीसलकर नीचे एक क्रेन पर गिर गया...

earthquake- India TV Hindi
earthquake

श्रीनगर: कश्मीर में आज आए भूकंप की वजह से अलूचीबाग के निकट निर्माणाधीन जहांगीर चौक-रामबाग फ्लाईओवर का गार्डर गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने बताया कि गार्डर खंभे से फीसलकर नीचे एक क्रेन पर गिर गया। अख्तर ने कहा, “ गार्डर को कुछ समय पहले ही खंभों पर लगाया गया था और अब तक यह जुड़ा नहीं था।”

फ्लाईओवर परियोजना की कार्यकारी एजेंसी इकोनोमिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (ईआरए) के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

कश्मीर घाटी में आज 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत