1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल के 8 पर्यटकों की नेपाल के रिजॉर्ट में मौत, विजयन ने गहरा दुख व्यक्त किया

केरल के 8 पर्यटकों की नेपाल के रिजॉर्ट में मौत, विजयन ने गहरा दुख व्यक्त किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 04:16 pm IST

केरल सरकार ने कहा कि नेपाल के एक रिजॉर्ट में मृत मिले केरल के आठ पर्यटकों के शवों को जल्द से जल्द राज्य में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

केरल के 8 पर्यटकों की नेपाल के रिजॉर्ट में मौत, विजयन ने गहरा दुख व्यक्त किया- India TV Hindi
केरल के 8 पर्यटकों की नेपाल के रिजॉर्ट में मौत, विजयन ने गहरा दुख व्यक्त किया

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने कहा कि नेपाल के एक रिजॉर्ट में मृत मिले केरल के आठ पर्यटकों के शवों को जल्द से जल्द राज्य में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोरका (केरल के प्रवासी मामलों का विभाग) के अधिकारी नेपाल में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। इसमें कहा गया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद कल तक राज्य में लाया जा सकता है। 

Related Stories

नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने बताया कि रिजॉर्ट के कमरे में बेहोश मिले इन भारतीय नागरिकों को एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार मृतकों की पहचान प्रबीन कुमार नायर (39), शरण्या (34), रंजीत कुमार टीबी (39), इंदु रंजीत (34), श्री भद्रा (9), अबिनाब सोरया (9), अबी नायर (7), और बैष्णब रंजीत (2) के रूप में हुई है। 

हिमालय टाइम्स की खबर के अनुसार दो दंपत्ति और चार बच्चे, 15 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे जो केरल से पोखरा गया था। वे अपने घर वापस लौट रहे थे और सोमवार की रात मकवानपुर जिले के दमन में एवरेस्ट पैनोरमा रिजॉर्ट में रुके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत