1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुलझ गई दिल्ली मेट्रो लूट की गुत्थी, नौकरी से निकाला तो बन गया लुटेरा

सुलझ गई दिल्ली मेट्रो लूट की गुत्थी, नौकरी से निकाला तो बन गया लुटेरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2016 08:48 pm IST,  Updated : Apr 13, 2016 08:49 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर हुई 12 लाख की लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। लूट की इस साजिश में मेट्रो का ही एक पुराना कर्मचारी शामिल

metro loot- India TV Hindi
metro loot

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर हुई 12 लाख की लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। लूट की इस साजिश में मेट्रो का ही एक पुराना कर्मचारी शामिल था। पुलिस ने पूर्व कर्मचारी के साथ उसके एक और साथी को भी गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन में लूट करने वाले ये दोनों नकाबपोश लुटेरे पकड़े गए हैं। चेहरे पर नकाब लगाकर इन्होंने लूट का फुल प्रुफ प्लान बनाया और प्लान के मुताबिक ही दिल्ली की सबसे सुरक्षित मेट्रो की सुरक्षा में सेंध लगाकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया लेकिन इन दोनों में से एक लुटेरे की गर्लफ्रेंड से पुलिस को एक सुराग मिला जिसके बाद गाजियाबाद में छिपे बैठे इन दोनो लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया।

कौन है दोनों लुटेरे ?

पहला लुटेरा: नाम- पवन गोस्वामी, मेट्रो का पूर्व कर्मचारी और लूट का मुख्य आरोपी है।

दूसरा लुटेरा: नाम - सोनू, सोनू पवन के भाई की कंपनी में काम करता था।

पवन ने क्यों की मेट्रो स्टेशन में लूट?

पवन दिल्ली मेट्रो में काम करता था। राजेंद्र प्लेस स्टेशन पर ही इसकी ड्यूटी थी लेकिन चार महीने पहले इसका मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर कुणाल किशोर से झगड़़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पवन को नौकरी से निकाल दिया गया और उसी का बदला लेने के मक़सद से पवन ने लूट की वारदात की साज़िश रची। पवन ने इस काम के लिए सोनू को अपने साथ मिलाया और उसे लूट की रकम में हिस्से देने की बात कही।

देखे वीडियो-

आगे की स्लाइड में पढ़िए कैसे पुलिस को मिला गर्लफ्रेंड से सुराग?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत