1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करने की तैयारी में ISRO, चंद्रमा पर यान को 6 सितंबर को उतारे जाने की संभावना

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करने की तैयारी में ISRO, चंद्रमा पर यान को 6 सितंबर को उतारे जाने की संभावना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2019 10:11 pm IST,  Updated : May 03, 2019 10:11 pm IST

भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 से इतिहास रचने की कोशिश कर रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में यान का प्रक्षेपण करने की कोशिश करेगा।

Exploring uncharted territory: ISRO eyeing to launch Chandrayaan-II rover in Moon's south pole for t- India TV Hindi
Exploring uncharted territory: ISRO eyeing to launch Chandrayaan-II rover in Moon's south pole for the first time

कन्याकुमारी (तमिलनाडु): भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 से इतिहास रचने की कोशिश कर रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में यान का प्रक्षेपण करने की कोशिश करेगा। गौरतलब है कि अब तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किसी ने अंतरिक्ष यान उतारने की कोशिश नहीं की है।

Related Stories

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने यहां बताया, ‘‘आज की तारीख तक किसी ने भी क्षेत्र में यान उतारने की कोशिश नहीं की। यह (चंद्रमा की) विषुवत रेखा के पास है। हम पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में यान (चंद्रयान-2) उतारने की कोशिश करेंगे।’’

इस हफ्ते की शुरुआत में इसरो ने कहा कि चंद्र मिशन के सभी तीन मॉड्यूल - ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) - जुलाई में निर्धारित प्रक्षेपण के लिए तैयार हो रहे हैं और लैंडर सितंबर की शुरुआत में चंद्रमा की सतह पर उतर सकता है।

सिवन ने यहां पत्रकारों को बताया कि इसरो ने जीएसएलवी मैक-3 रॉकेट के जरिए अंजाम दिए जाने वाले इस मिशन के लिए नौ जुलाई से 16 जुलाई तक का वक्त तय रखा है और चंद्रमा पर यान को छह सितंबर को उतारे जाने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत