1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां-बाप बने दुश्मन, बेटियों को मरने के लिए छोड़ा

मां-बाप बने दुश्मन, बेटियों को मरने के लिए छोड़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Aug 27, 2016 02:03 pm IST

नई दिल्ली: हर बच्चा अपने मां-बाप का प्यारा होता है। चाहे मां बाप कितने भी गरीब क्यों ना हो अपने बच्चों का भविष्य बनाने और पेट भरने के लिए हर माता-पिता मेहनत करते हैं। लेकिन

delhi- India TV Hindi
delhi

नई दिल्ली: हर बच्चा अपने मां-बाप का प्यारा होता है। चाहे मां बाप कितने भी गरीब क्यों ना हो अपने बच्चों का भविष्य बनाने और पेट भरने के लिए हर माता-पिता मेहनत करते हैं। लेकिन हाल ही में दिल्ली के समयपुर बादली में एक ऐसा केस सामने आया है जिसने इंसानियत को ही शर्मशार कर दिया। यहां पर एक शराबी पिता अपनी दो बेटियों को छोड़ कर फरार हो गया। करीब पांच दिन के बाद कमरे से बदबू आने के बाद जब पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पता चला कि दोनों बच्चियां पिछले 5 दिन से कमरे में बंद थी। पुलिस  ने परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। और साथ ही पुलिस बच्चियों के माता-पिता की खोज में लग गई  है। समयपुर बादली में रहने वाली दो बच्चियों की मां अपने बच्चों को शराबी पति के हवाले थोड़ कर चली गई। जिसके बाद शराबी पति ने भी दोनों बच्चियों को छोड़ दिया था।

बच्चियों के सिर पर घाव था और उसमे से कीड़े निकल रहे थे

दरवाजा तोड़कर जब पुलिस कमरे में गई तो पुलिस को वहां पर एक टूटी हुई चारपाई में दो बच्चियों मरने की स्थिति में मिली। उनके सिर पर घाव थे और उसमे से कीड़े निकल रहे थे। मौके पर पुलिस ने दोनों बच्चियों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों का कहना है कि अब दोनों  ही बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार है। मीडिया में बच्चियों की खबर आने से काभीलोग उन्हें गोद लेने के लिे फोन कर रहे हैं।

पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था बबलू
जांच करने पर पुलिस को पता लगा कि बच्चियों के मात-पिता रोजी और बबलू का प्रेम विवाह हुआ था। दोनों बच्चियों की उम्र महज 8 साल और 3 साल है। रोजी और बबलू की शादी को 8 साल हो चुके थे और वह पिछले 2 साल से राधा विहार में किराए के घर में रह रहे थे।

लोगों से पुछने पर पता लगा कि बबलू मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। वह अकसर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। दो माह पूर्व बबलू की प्रताड़ना से तंग आकर रोजी अपनी दोनों बेटियों को पति के हवाले कर अपने पांच साल के बेटे को लेकर चली गई। बेटियों को लगातार ताने देने के बाद बबलू भी उन्हें अपने हाल पर छोड़कर 15 अगस्त को चला गया।

बच्चियों को भेजा जाएगा पुनर्वास केंद्र
पुलिस ने केंद्रीय बाल समिति को बच्चियों की हालत के बारे में रिपोर्ट भेजी है। जहां से जवाब मिला है कि पूरी तरह से स्वस्थ होने तक बच्चियों को अस्पताल में रखा जाए। उसके बाद उन्हें पुनर्वास केंद्र में भेज दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत