1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वहशी पिता ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, गई जान

वहशी पिता ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, गई जान

 Written By: IANS
 Published : Sep 03, 2016 08:12 am IST,  Updated : Sep 03, 2016 08:12 am IST

एक पिता ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपनी 12 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। पिता की हैवानियत से मासूम बच्ची की अस्पताल में सांसें थम गईं। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Child rape- India TV Hindi
Child rape

आजमगढ़: एक पिता ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपनी 12 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। पिता की हैवानियत से मासूम बच्ची की अस्पताल में सांसें थम गईं। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी अजय कुमार साहनी मुताबिक, आरोपी पिता अपने परिवार के साथ देवगांव में सेराजूद्धीन के यहां किराये पर रहता है। गुरुवार देर रात वह अपनी 12 साल की बेटी सोनू (काल्पनिक नाम) को अचानक पीटने लगा और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

नाबालिग की चीख सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए आई, लेकिन आरोपी पिता ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। वहशी पिता की हैवानियत से बेटी की हालत बिगड़ गई।

मां ने आनन-फानन बेसुध हालत में अपनी बेटी को पास ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कलयुगी पिता पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार सुबह उसे बहादुरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत