श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सूबे के एक शिक्षक के खिलाफ छात्र को मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की है। दरअसल शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो छात्र के गले पर कुल्हाड़ी रख उसे न सिर्फ धमका रहा है, बल्कि जान से मारने की बात कह रहा है।
Related Stories
वीडियो में दिखाई दे रहा शिक्षक कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के वागट गांव का है, जो नाबालिग छात्र को धमकी देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में शिक्षक फहरन पहने नजर आ रहा है और दस साल के बच्चे को लगातार अमानवीय तरीके से पीट रहा है। हंदवाडा पुलिस मामला दर्ज करने के बाद पुछताछ में लग गई है। फिलहाल घटना के बारे में जानकारी रखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।