Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एनकाउंटर जारी

Edited by: India TV News Desk Published : Sep 11, 2018 09:21 am IST, Updated : Sep 11, 2018 09:21 am IST

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को दो आतंकवादी मारे गए । मारे गए आतंकियों की अबतक पहचान नहीं हो सकी है।

Jammu and Kashmir- India TV Hindi
Image Source : PTI Jammu and Kashmir: Two terrorists killed during encounter in Handwara, search operation underway

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हंदवारा के गलूरा इलाके में हुए मुठभेड़ में दोनों आतंवादी मारे गए हैं। 

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और यह भी पता नहीं चल सका है कि वह किस आतंकवादी संगठन से हैं। अधिकारी ने बताया कि आतंवादियों की वहां मौजूदगी के बारे में गुप्त जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के बाद यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement