1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद भवन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद भवन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2019 10:19 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 10:19 pm IST

कनॉट प्लेस में स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद भवन की दूसरी मंजिल पर शनिवार को आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

fire- India TV Hindi
आग से कोई हताहत नहीं Image Source : PTI

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके कनॉट प्लेस में स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद भवन की दूसरी मंजिल पर शनिवार को आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को आग के बारे में सूचना शाम छह बजकर 36 मिनट पर मिली और पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया । उन्होंने बताया कि शाम सवा सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह आग जन शिकायत निगरानी प्रणाली तथा निगम आवास निदेशक के कमरों के बीच में स्थित एक रसोईघर में लगी।’’ अधिकारी ने बताया कि आग पर फौरन काबू पा लिया गया तथा किसी रिकार्ड को कोई क्षति नहीं पहुंची है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत