नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की नई चालक रहित ट्रेनों का प्रायोगिक परिचालन आज शुरू हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मेट्रो के आगामी मजलिस पार्क- शिव विहार कॉरिडोर (लाइन 7) के मुकुंदरपुर डिपो पर अनएटेंडेट ट्रेन ऑपरेशन मोड पर चलने के लिए लैस ऐसी एक ट्रेन को हरी झंडी दिखायी।

metro
अपने संबोधनों में नायडू और केजरीवाल ने जोर दिया कि मेट्रो शहर में यातायात और प्रदूषण संबंधी चिंताओं का बेहतर जवाब है। केजरीवाल ने केंद्र का शुक्रिया अदा किया और डीएमआरसी को सहयोगात्मक संघवाद का अनूठा उदाहरण बताया।