1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झील किनारे छात्रों की आखिरी सेल्फी, 1 छात्रा को बचाने में गई 5 जान

झील किनारे छात्रों की आखिरी सेल्फी, 1 छात्रा को बचाने में गई 5 जान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2016 09:48 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 11:53 am IST

तिलंगाना के वारंगल जिले में शनिवार को पांचो छात्र झील में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी छात्र झील के किनारे सेल्फी ले रहे थे। तभी एक छात्रा का पैर फिसल गया और वह गिर गई। जिसे बचाने के लिए बाकी छात्र भी झील में डूब गए..

selfie- India TV Hindi
selfie

तेलंगाना: सेल्फी लेने का क्रेज लोगों के दिमाग में चढ़कर ऐसा बोल रहा है। जिसके कारण लोग मौत के मुंह में चले जाते है। ऐसा ही मामला तेलंगाना का आया जहां पर सेल्फी लेने के चक्कर में झील में डूबकर 5 इंजीनियर छात्रों की मौंत हो गई।

तिलंगाना के वारंगल जिले में शनिवार को पांचो छात्र झील में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी छात्र झील के किनारे सेल्फी ले रहे थे। तभी एक छात्रा का पैर फिसल गया और वह गिर गई। जिसे बचाने के लिए बाकी छात्र भी झील में डूब गए। पांचों छात्र वारंगल के वागदेवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र थे।

ऐसे हुआ हादसा

इस पांचो में बहुत ही गहरी दोस्ती थी। जिसके कारण इनकी मंजली झील सागर में आ गई। यह अपनी इस दोस्ती को कैमरे में कैद करना चाहते थे। इसी दौरान एक छात्रा आर.प्रत्यूषा एक ख़तरनाक चट्टान पर बैठकर सेल्फी ले रही थी।

तभी उसका पैर फिसल गया और वो झील के गहरे पानी में गिर गई। जिसे बचाने के चक्कर में बारी-बारी से सभी इंजीनियरिंग के छात्रों ने झील में छलांग तो लगा दी। लेकिन इनमे से वापस कोई नहीं आया, लेकिन हादसे में छात्रा आर.प्रत्यूषा को बचा लिया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाल लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

देखे वीडियो:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत