1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 07:25 pm IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जिले के जांगला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटेनार गांव से तीन नक्सलियों को तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र के जंगल से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़, बीजापुर, नक्सली गिरफ्तार- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जिले के जांगला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटेनार गांव से तीन नक्सलियों को तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र के जंगल से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल ने जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार गांव के जंगल से तीन नक्सलियों लेकाम बलराम (38 वर्ष), अलमा रामा (32 वर्ष) और आलम पांडु (51 वर्ष) को गिरफ्तार किया। बलराम और रामा पर दस हजार और पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपुरभाटी और पुतकेल गांव के जंगल में दो नक्सलियों वेको पोदिया (27 वर्ष) और पुनेम हुंगा (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन से जुड़े हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ वाहनों में आगजनी, माओवादियों के पर्चे फेंकने और सड़कों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत