1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2016 01:28 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 01:28 pm IST

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र में कल रात जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी है जबकि करीब एक दर्जन की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

spurious liquor- India TV Hindi
spurious liquor

एटा: उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र में कल रात जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी है जबकि करीब एक दर्जन की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस ने आज यहां बताया कि अलीगंज के लुहारी दरवाजा मुहल्ला और उसके समीप के लौखेड़ा गांव के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने शुक्रवार को इस विषाक्त शराब का सेवन कर लिया।

इसके चलते 35 वर्षीय नेत्रपाल, 25 वर्षीय सर्वेश, 31 वर्षीय अतीक, 36 वर्षीय रामअवतार और रमेश की मौत हो गयी। 

एएसपी वी.एस.यादव ने 5 मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शराब पीने से बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक बीमार को इलाज के लिए सैफई भेजा गया है।

जिलाधिकारी अजय यादव ने बताया है कि मृतकों के लिए 2-2 लाख और घायलों को नियमानुसार अनुग्रह राशि दी जाएगी। घटना से उत्तेजित लोगों ने जाम लगाया और शराब माफिया की गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत