नोएडा: नोएडा के थाना फेस-3 इलाके में ऑटो में बैठा कर युवती से के साथ गैंगरैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इल वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जाता है कि घटना देर रात की है।
दरअसल यह घटना नोएडा फेज-3 के पास सेक्टर 119 में बीती रात 2 बजे के आसपास हुई। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस तीनों के नाम आजाद, आमिर और जाहिद बताए गए हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 डी और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता नाबालिग है और मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। बताया जाता है कि पीड़िता घर से नाराज होकर भागी थी और सेक्टर 119 के पार्क में जाकर बैठी थी जहां ये लड़के इसे मिले और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।