हैदराबाद: हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के तहत मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। चुनाव में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। टीआरएस ने सबसे ज्यादा 57, बीजेपी ने 48, एआईएमआईएम ने 43 और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती है। 1 दिसंबर को संपन्न हुए हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में सभी दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। हालांकि, एक दिसंबर को हुए चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए गए थे। 8,152 कर्मियों को मतगणना कार्य में लगाए गए था।










