1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गिरिराज सिंह की नाराजगी बनी बीजेपी की मुसीबत, बेगूसराय से चुनाव लड़ने से किया इंकार

गिरिराज सिंह की नाराजगी बनी बीजेपी की मुसीबत, बेगूसराय से चुनाव लड़ने से किया इंकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2019 01:33 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 01:43 pm IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नाराजगी बिहार में बीजेपी के लिए फजीहत का कारण बनती जा रही है। अपनी सीट बदले जाने से नाराज गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ने को कतई तैयार नहीं है।

Giriraj Singh- India TV Hindi
Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नाराजगी बिहार में बीजेपी के लिए फजीहत का कारण बनती जा रही है। अपनी सीट बदले जाने से नाराज गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ने को कतई तैयार नहीं है। गिरिराज सिंह का कहना है कि जब किसी भी केंद्रीय मंत्री की सीट नहीं बदली गई तो उनके साथ पार्टी ऐसा क्‍यों कर रही है। उन्‍होंने कहा कि यदि ऐसा करना भी था तो उन्‍हें विश्‍वास में लेना चाहिए था। 

Lok Sabha Elections 2019: बिहार और झारखंड की किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान? ये रहा पूरा चुनाव कार्यक्रम

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह नवादा सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। लेकिन इस बार एनडीए गठबंधन के फॉर्मूले के तहत नवादा की सीट एलजेपी के खाते में चली गई है। ऐसे में पार्टी ने गिरिराज सिंह की सीट को बदलकर बेगूसराय से उन्‍हें टिकट दी गई है। लेकिन गिरिराज सिंह बेगू सराय से लड़ने के लिए राजी नहीं है। 

बेगूसराय सीट पर लेफ्ट पार्टी की ओर से कन्‍हैया कुमार को खड़ा करने से इस सीट पर मुकाबला और पेचीदा हो गया है। वहीं दूसरी ओर बेगूसराय सीट से टिकट देना अब बीजेपी के लिए भी गले की हड्डी बनती जा रही है। गिरिराज सिंह की नाराजगी पार्टी हाइकमान से भी है। गिरिराज सिंह के अनुसार सीट में बदलाव को लेकर उन्‍हें पार्टी ने विश्‍वास में नहीं लिया और सीधे अपना फैसला सुना दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत