1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देखें वीडियो: पिकनिक के दौरान वाटरफॉल में तिनके की तरह बहा युवक

देखें वीडियो: पिकनिक के दौरान वाटरफॉल में तिनके की तरह बहा युवक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2016 09:01 pm IST,  Updated : Sep 03, 2016 09:08 pm IST

गुजरात के गिर में पिकनिक मनाने के दौरान एक युवक की वाटरफॉल में गिरने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

Waterfall Tragedy- India TV Hindi
Waterfall Tragedy

अहमदाबाद: गुजरात के गिर में पिकनिक मनाने के दौरान एक युवक की वाटरफॉल में गिरने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। दरअसल गुजरात के गिर में 26 अगस्त को पिकनिक मनाने युवाओं का एक दल पहुंचा था। सभी लोग वाटर फॉल के पास मौज मस्ती कर रहे थे। 

पिकनिक के दौरान अश्विनी नाम का लड़का पानी की तेज धारा के बीच मस्ती करने लगा। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो अश्विनी को अपने साथ बहा ले गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद अगले दिन रेस्क्यू टीम को अश्विनी का शव मिला।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत