नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सूर्य उपासना शिविर में योग गुरू ने लड़कों की शर्ट उतरवाई और महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर डांस कराया। इस कार्यक्रम में एमपी की महिला मंत्री माया सिंह भी मौजूद थीं। सैकड़ों लोग टॉप लेस होकर डांस कर रहे थे जो कुछ संघठनों को नागवार गुज़रा है।
योग गुरु परम आलय महिला-पुरूष को योग सिखा रहे हैं। पुरूषों को ऊपरी बदन पर कपड़ा पहनने की पाबंदी थी। आमतौर पर योग शिविर में योग की मुद्राएं भजनों के साथ होती हैं। लेकिन बाबा शिविर में फिल्मी गाने पर नाच-गान पर योग की करा रहे हैं।
अर्द्धनग्न पुरुषों और महिलाओं को फिल्मी गानों पर नचाया गया। इस दौरान उन पर पानी की बौछार भी की गई। बाबा के बुलावे पर साडा अध्यक्ष, सीएसपी डी बीएस भदोरिया ने भी योग के नाम पर जमकर ठुमके लगाये।
हजारों लोग यूनिवर्सिटी मैदान में इस तरह योग कर रहे हैं। इसी योग शिविर में प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह भी पहुंच गई और उनके सामने ही ऐसे फिल्मी गानों पर कपड़े उतारकर जमकर डांस किया गया।