1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर को एक बार फिर जलाने के लिए हाफिज मांग रहा है चंदा

कश्मीर को एक बार फिर जलाने के लिए हाफिज मांग रहा है चंदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 10, 2016 09:47 am IST,  Updated : Sep 10, 2016 09:48 am IST

पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में पोस्टर्स चिपकाए गए हैं। इन पोस्टर्स के जरिए मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद खुलकर चंदा मांग रहा है। पोस्टर्स में दावा किया गया है कि चंदे की रकम ईद के मौके पर कश्मीर में खर्च की जाएगी।

Hafiz Saeed- India TV Hindi
Hafiz Saeed

नई दिल्ली: कश्मीर में अलगाववादी और कट्टरपंथी नेताओं की नई साजिश का खुलासा हुआ है। ईद के बाद कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश की जा रही है। पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ में पता चला कि जमात-ए-इस्लामी, तहरीक-ए-हुर्रियत, कश्मीर फ्रीडम फ्रंट, JKLF और मुस्लिम लीग एक दूसरे के साथ आ गए हैं। इन संगठनों ने विरोध की शुरुआत करने के लिए साउथ कश्मीर के दो इलाकों अरवानी और बोगम को चुना है।

पुलिस के रडार पर जमात-ए-इस्लामी का लीडर गुलाम मोहम्मद भट्ट है जो कि नौजवानों को भड़का रहा है। इसके अलावा पता चला है कि ईद के दौरान देश विरोधी नारे लगाए जाएंगे, लोगों को भड़काने की प्लानिंग चल रही है। साथ ही नमाज पढ़ने के दौरान लोगों को कसम दिलवाने का प्लान किया जा रहा है। इसी को देखते हुए कश्मीर घाटी में धारा 144 लगाई जाएगी।

पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में पोस्टर्स चिपकाए गए हैं। इन पोस्टर्स के जरिए मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद खुलकर चंदा मांग रहा है। पोस्टर्स में दावा किया गया है कि चंदे की रकम ईद के मौके पर कश्मीर में खर्च की जाएगी। जमात के आतंकी खुलकर बकरे के नाम पर 16 हजार, गाय के नाम पर 63 हजार और कुर्बानी के नाम 9 हजार रुपए वसूल रहे हैं।

हाफिज के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और सहयोगी संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन ने पूरे पाकिस्तान में ऐसे कैंप लगाए हैं। इन कैंप में पाकिस्तानियों को कश्मीर के नाम पर बरगलाकर चंदा वसूला जा रहा है।

अब्दुल रऊफ, चेयरमैन, फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन ने कहा कि, "वहां बेटे कुर्बान हो रहे हैं। हम बेटों को कुर्बान करनेवालों के लिए एक बकरा, एक गाय क्यों न कुर्बान कर दें। हम अपनी ईद को कश्मीर के नाम कर दें और कश्मीर के बच्चों की ईद हमसे बेहतर हो जाए। हम एक दिन उनको अच्छा खाना खिलाएंगे और जब किसी का दरवाजा खटखटाया जाएगा कि श्रीनगर में इस्लामाबाद से पैसे आए हैं। लाहौर से पैसे आए, कराची से पैसे आए, ये गोश्त आप वसूल करें और उनके लिए दुआ करें, तो इंशाअल्लाह हमारी ये ईद कश्मीर के साथ होगी।

अब्दुल रऊफ ने कहा कि., 'पिछली ईद से अगले दिन से कश्मीर के ये हालात हैं और अभी नई ईद आनेवाली है। तो कुर्बानी के इस मौके पर मेरी गुजारिश है कि जो इस्लाम के नाम पर कुर्बान हो रहे हैं। हम अपनी कुर्बानियां उनको भेज दें।

चंदे के लिए सिर्फ बैनर-पोस्टर ही नहीं लगे हैं पाकिस्तान के पंजाब के विजयवाली गांव में हाफिज सईद के साथियों ने घूम-घूमकर मुनादी भी की। इस डोनेशन की आड़ में हाफिज ने कश्मीर में टेरर फंडिंग की सबसे बड़ी प्लानिंग की है।

  • कश्मीर में माहौल खराब करने के लिए हाफिज ने साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट बनाया है।
  • चंदे की इस रकम का इस्तेमाल आने वाले दिनों में कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए होगा।
  • जानवरों और कुर्बानी के नाम पर पाकिस्तान में लोग बड़े आराम से हाफिज के इस झांसे में फंस जा रहे हैं।

हाफिज की इन नापाक हरकतों की भनक भारतीय खुफिया एजेंसियों को भी है। विदेश सचिव, एस जयशंकर ने कहा कि, 'ये स्टेट एक्टर्स और नॉन स्टेट एक्टर्स की बात नहीं है। एक वक्त ऐसा होता है जब इन दोनों में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। स्टेट एक्टर्स (सरकारी मशीनरी) और नॉन स्टेट एक्टर्स (आतंकवादियों) के बीच कनेक्शन होता है.. इसलिए हम स्पॉन्सर्ड (प्रायोजित आतंकवाद ) शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत