1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश के बाद हरियाणा के हथनीकुंड बैराज में जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ा, अलर्ट जारी

भारी बारिश के बाद हरियाणा के हथनीकुंड बैराज में जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ा, अलर्ट जारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2018 02:11 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 02:11 pm IST

हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद हरियाणा के यमुना नगर जिले के हथनीकुंड बैराज में जलस्तर गुरुवार को खतरनाक रूप से बढ़ गया।

(Representational Image,PTI)- India TV Hindi
(Representational Image,PTI)

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेशउत्तराखंड में भारी बारिश के बाद हरियाणा के यमुना नगर जिले के हथनीकुंड बैराज में जलस्तर गुरुवार को खतरनाक रूप से बढ़ गया, जिससे अधिकारियों को चेतावनी जारी करनी पड़ी। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि यमुना नदी से लगे गांवों के निवासियों को नदी के करीब नहीं जाने या अपने जानवरों को नहीं जाने देने की सलाह दी है।

अधिकारी ने कहा कि यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत जिलों के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। हथनीकुंड बैराज में जलस्तर सुबह बढ़ गया। हथनीकुंड बैराज से नई दिल्ली को पीने के पानी की आपूर्ति होती है।

यमुना नदी हरियाणा में यमुना नगर, करनाल व पानीपत जिलों से गुजरते हुए नई दिल्ली पहुंचती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हरियाणा के पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत