1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की चेतावनी

महाराष्ट्र: अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की चेतावनी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2016 02:56 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 02:58 pm IST

मुंबई: मुंबई और उसके आसपास के जिलों में आज लगातार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि मौसम विभाग ने पूरे राज्य में कल भारी बारिश हाने की संभावना जताई है। आपदा प्रबंधन

mumbai rain- India TV Hindi
mumbai rain

मुंबई: मुंबई और उसके आसपास के जिलों में आज लगातार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि मौसम विभाग ने पूरे राज्य में कल भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक आज सुबह मध्य रेलवे की लाइनों पर स्थानीय ट्रेन लेट रही जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरहाल, वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं हुई और न ही कहीं से जलजमाव की कोई सूचना मिली है।

मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार मुंबई शहर में 10.42 मिमी की बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्वी और पश्चिमी महानगरों में 4.88 मिमी और 12.29 मिमी की बारिश हुई।

विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक उत्तरी कोंकण क्षेत्र, पालघर, रायगढ़ और ठाणे में सबसे भारी बारिश की संभावना है।

इसी बीच नगरनिगम अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक भारी बारिश होने के कारण जलाशयों में अच्छा खासा पानी जमा हो गया है। एक अधिकारी ने कल संवाददाताओं को बताया था कि जलाशयों में 90 हजार करोड़ लीटर से ज्यादा पानी जमा हुआ है।

इस बीच, बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में एक सुरक्षा गार्ड घायल चर्चगेट के आयकर कार्यालय के पास पेड़ की टहनी गिरने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत