1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाढ़ से बेहाल 4 राज्य, 80 से ज्यादा की मौत, 80 लाख लोग प्रभावित

बाढ़ से बेहाल 4 राज्य, 80 से ज्यादा की मौत, 80 लाख लोग प्रभावित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2015 06:49 am IST,  Updated : Aug 03, 2015 06:54 am IST

नई दिल्ली: भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 81 हो गई है, वहीं 80 लाख से ज्यादा

बाढ़ से बेहाल 4 राज्य, 80...- India TV Hindi
बाढ़ से बेहाल 4 राज्य, 80 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली: भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 81 हो गई है, वहीं 80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में 48 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 28 और ओडिशा में पांच लोगों की मौत हुयी है।

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में चक्रवात कोमेन के कारण भारी बारिश हुई है। बाढ़ के कारण राज्य के 9,691 गांवों में करीब 37 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। गुजरात में करीब 40 लाख और ओडिशा में 600 से ज्यादा गांवों में करीब 4.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने राहत अभियान में 121 नौकाएं तैनात की हैं। राज्य में 5,672 मवेशिशों की भी मौत हुयी है।

उधर राजस्थान में अब तक बारिश के कारण 28 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य में कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुयी है और जालौर, झालावाड़, बारां, सिरोही, बाडमेर तथा डुंगरपुर जिलों में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है।

राजस्थान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की आठ टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। इसके अलावा राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और आरएसी की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुयी हैं। राजस्थान में अब तक 630 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।

गुजरात में पिछले कुछ दिनों से हुयी भारी बारिश के कारण बनी बाढ़ की स्थिति से 14 जिले और करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

बयान में कहा गया है कि बाढ़ पीडितों के बीच भोजन के 10 लाख से ज्यादा पैकेट हेलीकॉप्टरों से गिराए गए या वितरित किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत शिविरों की स्थापना की गयी है। गुजरात में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की कुल 17 टीमें तैनात की गई हैं।

ओडिशा में मृतकों की संख्या पांच हो गई है और 600 से ज्यादा गांव तथा करीब 4.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में 1574 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत