1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले 48 घंटों में देहरादून, नैनीताल में भारी बारिश की संभावना

अगले 48 घंटों में देहरादून, नैनीताल में भारी बारिश की संभावना

 Written By: IANS
 Published : Sep 06, 2016 10:06 am IST,  Updated : Sep 06, 2016 10:06 am IST

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर देहरादून और नैनीताल में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण बादल फटना और भूस्खलन राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर नुकसान और लोगों की मौत का कारण रहा है।

Heavy rains predicted in Uttarakhand- India TV Hindi
Heavy rains predicted in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर देहरादून और नैनीताल में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारी ने मंगलवार को दी। भारी बारिश के कारण बादल फटना और भूस्खलन राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर नुकसान और लोगों की मौत का कारण रहा है।

भूस्खलन के चलते राज्य में 50 से अधिक सड़कों का अवरुद्ध हो जाना कस्बों और गांवों में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

चार धाम- गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हैं, जिसके चलते हर साल तीर्थ यात्रा पर जाने वाले लाखों लोगों को अवरोध का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत