1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांधीजी के पुतले पर गोली चलाने के मामले में हिंदू महासभा की सचिव पूजा पांडे गिरफ्तार

गांधीजी के पुतले पर गोली चलाने के मामले में हिंदू महासभा की सचिव पूजा पांडे गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2019 11:24 am IST,  Updated : Feb 06, 2019 11:25 am IST

हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने नाथूराम की याद में इस दिन शौर्य दिवस मनाया था। पूजा पांडे ने गांधी जी के पुतले को तीन गोली मारी थी और बाद में दहन किया था।

गांधीजी के पुतले पर गोली चलाने का मामला, हिंदू महासभा की सचिव पूजा पांडे गिरफ्तार- India TV Hindi
गांधीजी के पुतले पर गोली चलाने का मामला, हिंदू महासभा की सचिव पूजा पांडे गिरफ्तार

नई दिल्ली: गांधी जी के पुतले पर गोली मारने वाली हिंदू महासभा की सचिव पूजा पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूजा सकुन पांडे को अलीगढ़ पुलिस ने नोएडा से पकड़ा है। पूजा पांडे ने तीस जनवरी को अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के पुतले पर गोली चलाई थी।

पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इनमें से सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था लेकिन पूजा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी थी। अब कल रात अलीगढ़ पुलिस ने पूजा पांडे और उनके पति को नोएडा से गिरफ्त में लिया है।

30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है। इसी दिन नाथूराम गोडसे ने दिल्ली के बिड़ला हाउस में गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने नाथूराम की याद में इस दिन शौर्य दिवस मनाया था। पूजा पांडे ने गांधी जी के पुतले को तीन गोली मारी थी और बाद में दहन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत