1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हुर्रियत की धमकी: क्रिकेटर हमारे मकसद को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें

हुर्रियत की धमकी: क्रिकेटर हमारे मकसद को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2016 07:31 am IST,  Updated : Oct 29, 2016 07:31 am IST

सैयद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाले कट्टरपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कश्मीरी क्रिकेटरों से घाटी के बाहर अपने दौरो में खेल संबंधित उन गतिविधियों से परहेज करने को कहा हैं जिनसे अलगाववादी मकसद को नुकसान पहुंच सकता है।

hurriyat leader says refrain from activities that harm aur...- India TV Hindi
hurriyat leader says refrain from activities that harm aur cause

श्रीनगर: सैयद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाले कट्टरपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कश्मीरी क्रिकेटरों से घाटी के बाहर अपने दौरो में खेल संबंधित उन गतिविधियों से परहेज करने को कहा हैं जिनसे अलगाववादी मकसद को नुकसान पहुंच सकता है।

गिलानी नीत हुर्रियत ने यहां एक बयान में कहा कि हमारे युवक भारत के विभिन्न राज्यों में क्रिकेट खेलने में मशरूफ हैं। किसी के निजी मामलों में दखलअंदाजी करने का हमें कोई अधिकार नहीं हैं। फिर भी हम इन युवकों से अपील करते हैं कि वे ऐसी कोई भी गतिविधि करने से बचें जो हमारे दुश्मन को हमारे खिलाफ बोलने का मौका दे।

बहरहाल, हुर्रियत ने यह साफ नहीं किया कि वह किस तरह की गतिविधियों का हवाला दे रहे हैं। अलगाववादी समूह ने घाटी में स्कूलों को जलाये जाने की घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की और आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं उन्हें बदनाम करने के लिए की जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत