1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में बुजुर्ग महिला के फ्लैट से 2.25 करोड़ रुपये नये नोट जब्त

बेंगलुरु में बुजुर्ग महिला के फ्लैट से 2.25 करोड़ रुपये नये नोट जब्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 15, 2016 08:32 am IST,  Updated : Dec 15, 2016 08:32 am IST

बेंगलुरु: नए नोटों की बरामदी का सिलसिला बद्स्तूर जारी है। आयकर विभाग ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित यशवंतपुर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में छापा मार कर 2.89 करोड़ रुपये के नये-पुराने नोट बरामद किये, जिसमें

New Notes- India TV Hindi
New Notes

बेंगलुरु: नए नोटों की बरामदी का सिलसिला बद्स्तूर जारी है। आयकर विभाग ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित यशवंतपुर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में छापा मार कर 2.89 करोड़ रुपये के नये-पुराने नोट बरामद किये, जिसमें से 2.25 करोड़ दो हजार के नये नोट में थे। इसकी सुरक्षा के लिए दो खूंखार कुत्तों और एक वृद्ध महिला को रखा गया था।

अधिकारियों ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को एक गुप्त सूचना मिली कि यशवंतपुर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में कुछ नकदी है लेकिन वे कल छापे को अंजाम नहीं दे सके। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लैट में रहने वाली वृद्ध महिला ने आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग करने और अपने दो कुत्तों को बांधने से इनकार कर दिया।

अंतत: अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से प्रवेश किया और पाया कि वहां एक कमरा बंद था। आयकर विभाग की टीम ने पाया कि एक व्यक्ति ने तड़के फ्लैट का दौरा किया था।

विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "बंद कमरे को खोला गया और 2.89 करोड़ बेहिसाबी रुपये जब्त किये गए जिसमें से 2.25 करोड़ रुपये दो हजार रुपये के नए नोट में थे।"

बयान में कहा गया, "पूरी नकदी जब्त कर ली गई है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।" एक अलग मामले में गोवा की राजधानी पणजी में विभाग में दो हजार रुपये के नए नोट में 67.98 लाख रुपये एक व्यक्ति से जब्त किए। यह व्यक्ति उन आयकर अधिकारियों से मिला जो नकदी की खोज में फर्जी ग्राहक बने हुए थे।

बयान में कहा गया, "राशि महाराष्ट्र-गोवा सीमा पर स्थित बंदा नाम के स्थान पर जब्त की गई।" नोटबंदी के बाद विभाग की कर्नाटक एवं गोवा स्थित जांच इकाइयों ने कुल 29.86 करोड़ रुपये जब्त किए जिसमें से 20.22 करोड़ रुपये नए नोट में, 41.6 किलोग्राम सर्राफा और 14 किलोग्राम जेवरात शामिल हैं।

विभाग ने कहा कि उसने इन दो राज्यों में अपने 36 अभियानों के तहत 1000 करोड़ रुपये की बेहिसाबी राशि का पता लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत