1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में IAS की पत्नी और बेटी ने की खुदकुशी

दिल्ली में IAS की पत्नी और बेटी ने की खुदकुशी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 05:22 pm IST

राजधानी दिल्ली में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार आईएएस अफसर बी के बंसल की पत्नी और बेटी ने खुदकुशी कर ली है। मां और बेटी दोनों ने पंखे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई हैं।

sucide- India TV Hindi
sucide

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार आईएएस अफसर बी के बंसल की पत्नी और बेटी ने खुदकुशी कर ली है। मां और बेटी दोनों ने पंखे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई हैं।

आईएएस बी के बंसल पत्नी और बेटी के साथ पूर्वी दिल्ली के थाना मधुबिहार इलाके में नीलकंठ आपार्टमेंट में रहते थे। बी के बंसल वित्त मंत्रालय में डीजी कारपोरेट अफेयर्स के पद पर तैनात हैं। सीबीआई ने बी के बंसल को 9 लाख रुपये घूस लेते पकड़ा था। दो दिन पहले घर पर सीबीआई की रेड भी हुई थी।  मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें घर पर हुई सीबीआई रेड से परिवार काफी परेशान था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत