1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी, इस महीने देश के कई हिस्सों में होगी बारिश, चलेगी भीषण शीतलहर; जानिए मौसम का हाल

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी, इस महीने देश के कई हिस्सों में होगी बारिश, चलेगी भीषण शीतलहर; जानिए मौसम का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2021 09:52 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 09:52 pm IST

आईएमडी के मुताबिक सात जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य भारत में सामान्य से अधिक वर्षा तथा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। 

IMD Weather Forecast alert rain heavy fog madhya pradesh uttar pradesh delhi cold wave- India TV Hindi
इस महीने देश के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया। विभाग ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक सात जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य भारत में सामान्य से अधिक वर्षा तथा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। 

उसके अनुसार दक्षिणपूर्ण अरब सागर तथा दक्षिण तमिलनाडु तट एवं उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के चलते अगले दो-तीन दिन दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप में वर्षा हो सकती है, कुछ स्थानों पर भारी एवं मध्यम वर्षा होगी एवं बादल गरजेंगे। विभाग के मुताबिक कर्नाटक तट से महाराष्ट्र तट की ओर बहने वाली हल्की पूर्वी हवा के चलते अगले दो दिन तक महाराष्ट्र में छिटपुट स्थानों पर वर्षा और गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। 

इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल एवं केरल में छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क उत्तरी/पश्चिमी उत्तरी हवा के चलते अगले चार पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तामपान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है और उत्तराखंड , पंजाब, हरियाणा एवं उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चल सकती है। 

आईएमडी ने कहा, ‘‘निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर प्रचुर नमी एवं अन्य मौसमीय अनुकूल दशाएं होने के कारण नौ और दस जनवरी की सुबह को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों तथा दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।’’ विभाग के अनुसार 21 से 28 जनवरी तक सुदूर दक्षिणपूर्ण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ें

दिल्‍ली में बर्ड फ्लू की एंट्री? मयूर विहार में बड़ी संख्या में कौओं की मौत से मचा हड़कंप

दिल्ली में सामने आए Coronavirus के 444 नये मरीज, इन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना जरूरी
81 वर्षीय महिला ने 35 साल के युवक से की शादी, सामने आई ये मुसीबत
MG Hector का यह खास मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खूबियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत