राष्ट्रीय खबरें-
PM मोदी ने की ‘स्टैंडअप इंडिया’ की शुरुआत, कहा- नौकरी मांगने वाले अब देंगे नौकरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘स्टैंडअप इंडिया’ योजना की शुरुआत की। नोएडा सेक्टर-62 में आयोजित ‘स्टैंडअप इंडिया’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ई-रिक्शा पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। मंच पर पहुंचकर उन्होंने ‘स्टैंडअप इंडिया’ का लोगो और वेबसाइट लॉन्च की। आगे पढ़ें
बिहार: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, देसी के बाद अंग्रेजी शराब भी बंद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में पूर्ण शराबबंदी के फैसले के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। आगे पढ़ें
J&k: कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों द्वारा सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आगे पढ़ें
दिल्ली-आगरा के बीच दौड़ी गतिमान एक्सप्रेस, जानिए खास बातें
देश में हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत हो गई। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली और आगरा के बीच दौड़ेगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है। आगे पढ़ें
पठानकोट हमले पर पाकिस्तान की दगाबाज़ी, जांच के बाद पलटा
पठानकोट हमले की जांच के लिए आई पाकिस्तान JIT टीम ने एक बार फिर से पैंतरा बदला है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान JIT ने पठानकोट हमले के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहराया है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
पनामा पेपर्स की आपराधिक जांच शुरू करेगा पनामा
पनामा की एक लॉ फर्म से लीक हुए करोड़ों के दस्तावेजों ने दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पनामा के सरकारी अभियोजक के कार्यालय का कहना है कि वह फर्म से जुड़े व्यापक डाटा के लीक होने के बाद हुए खुलासों की जांच शुरू करेगा। आगे पढ़ें
अमेरिका भारत की सुरक्षा संबंधी चिंताओं से सहमत है: व्हाइट हाउस
परमाणु एवं मिसाइल विकास पर ओबामा के विचारों को दोहराते हुए अमेरिका ने दक्षिण एशिया में कहा है कि वह भारत की सुरक्षा संबंधी चिंताओं से सहमत है। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
रेपो रेट में कटौती के बाद कितनी कम होगी आपके होम-लोन की EMI
जल्द ही आपको लोन की EMI पर राहत मिल सकती है। रिजर्व बैंक ने मंगलवार को रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है। इससे बैंकों को सस्ती दरों पर आरबीआई से लोन मिलेगा। जिससे बैंक भी आपको कम दरों पर लोन दे पाएंगे। आगे पढ़ें
SpiceJet ने लॉन्च की एक नई स्कीम, मिलेगा फ्री टिकट, फ्री वाउचर्स और 50% डिस्काउंट
लो-कॉस्ट एयरलाइन SpiceJet ने अपने अक्सर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए प्री-पेड कार्ड स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत एयरलाइन की वेबसाइट के साथ ही साथ कंपनी के रिटेल पार्टनर्स के साथ ऑनलाइन/ऑफलाइन शॉपिंग करने पर रिवार्ड प्वाइंट दिए जाएंगे। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप, दर्ज हुई FIR
टेलीविजन की जानी मानी अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेड राहुल राज पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने प्रत्युषा को फांसी के लिए उकसाया था। राहुल के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 306 और धारा 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे पढ़ें
फोटोग्राफर की गुस्ताखी पर आग बबूला हुए रितिक, छीन लिया कैमरा
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन पिछले काफी दिनों से कंगना रनौत के साथ चल रही कोल्डवॉर के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक बार फिर से मीडिया में रितिक को लेकर खबरें आने लगी हैं। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
सरफ़राज़ अहमद पाकिस्तान के नये टी20 कप्तान बने
विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को आज पाकिस्तान की टी20 टीम का नया कप्तान चुना गया जो शाहिद अफरीदी की जगह लेंगे। आगे पढ़ें
अजलन शाह कप के साथ ओलंपिक की तैयारी का आग़ाज़ करेगा भारत
ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुटी भारतीय पुरूष हाकी टीम अपनी तैयारियों का आगाज बुधवार को जापान के खिलाफ सुल्तान अजलन शाह कप के पहले मुकाबले के जरिए करेगी। आगे पढ़ें