राष्ट्रीय खबरें
प्रियंका गांधी ने हैसियत कम होने की दुहाई देकर की थी कम किराये की अपील
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 14 साल पहले वाजपेयी सरकार के दौरान सरकारी बंगले का किराया कम करने की अपील की थी और उनका तर्क था कि उनकी इतना किराया देने की हैसियत नहीं है। आगे पढ़े
कैट का ताजमहल देखने का सपना हुआ पूरा, बताया 'Beautiful & Romantic'
ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन शनिवार को आगरा पहुंचे और दोपहर में उन्होंने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल में वे लगभग 45 मिनट रहे। आगे पढ़े
हंदवाड़ा छेड़छाड़: लड़की की हिरासत पर हाईकोर्ट के पुलिस से तीखे सवाल
जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने आज राज्य पुलिस से पूछा कि उसने किस कानून के तहत उस नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया जिसका गत मंगलवार को कथित रूप से एक सैनिक ने हंदवाड़ा में यौन उत्पीड़न किया था। इस घटना की वजह से शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में पांच लोग मारे गए हैं। आगे पढ़े
देश भर में बढ़ रहा गर्मी का कहर, उप्र में तापमान 40 डिग्री के पार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आगे पढ़े
Odd-Even: दूसरे चरण के पहले दिन कटे 1,300 से ज्यादा चालान
राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम के दूसरे चरण के पहले दिन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 1,300 से अधिक व्यक्तियों के चालान काटे। दिल्ली में यातायात नियंत्रित करने के लिए सम-विषम योजना का दूसरा चरण लागू किया गया है। आगे पढ़े
अंतरराष्ट्रीय खबरें
कर चोरी और आतंकवाद के खिलाफ जी-20 की लड़ाई में भारत शामिल
धन शोधन, कर चोरी और आतंकवाद के वित्त पोषण के खिलाफ लड़ाई में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जी-20 नेतृत्व के साथ हाथ मिलाया है। आगे पढ़े
भूकंप के झटकों से हिला जापान, अब तक 32 मौतें, राहत कार्य जारी
दक्षिण-पश्चिम जापान में दो जबर्दस्त भूकंप आने से कम से कम 32 लोग मारे गए जबकि सैकड़ों लोगों के जिंदा दफन हो जाने की आशंका है। ऐसे में तूफान के अनुमान से और विध्वसंकारी भूस्खलन का डर पैदा हो गया है। भूकंप से पहाड़ी के ढह जाने से मकान, सड़के और रेल लाइनें ध्वस्त हो गयीं तथा हजारों टन मलबा इधर से उधर हो गया। आगे पढ़े
हो सकता है माल्या का बिज़नेस मॉडल गलत हो: अरुण जेटली
उद्योगपति विजय माल्या की बढ़ती परेशानियों के लिए किंगफिशर एयरलाइंस के बिज़नेस माडल पर सवाल उठाते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि भारत में विमानन क्षेत्र कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अनेक कंपनियां अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। आगे पढ़े
बिजनेस की खबरें
Paytm देगा फ्री वाई-फाई, 15 मिनट तक कर सकेंगे अनलिमिटेड सर्फिंग
वॉलेट सर्विस देने वाली कंपनी Paytm ने दिल्ली एनसीआर के कस्टमर्स के लिए फ्री वाई-फाई इंटरनेट की घोषणा की है। यह फ्री वाईफाई सर्विस दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर मिलेगी। आगे पढ़े
प्याज की कीमतों में भारी गिरावट, थोक मंडियों में 20 पैसे प्रति किलो तक लुढ़के दाम
बंपर फसल के चलते प्याज की कीमतें जमीन पर आ गई हैं। ऐसे में जहां आम आदमी को महंगाई से राहत मिली है, वहीं सस्ते प्याज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आगे पढ़े
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आएंगे किसानों के अच्छे दिन, क्या गेम चेंजर बनेगा नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट?
भारत की सवा सौ करोड़ आबादी का 58 फीसदी हिस्सा आज भी जीवनयापन के लिए पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है। इसलिए यह महत्वपूर्ण भी है और जरूरी भी कि इस बड़ी आबादी को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में विशेषतौर पर जोड़ा जाए। आगे पढ़े
एंटरटेनमेंट की खबरें
बॉक्सऑफिस पर शाहरुख का धमाल, फैन ने तोड़ा रिकॉर्ड
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'फैन' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को काफी वक्त से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। आगे पढ़े
ये अभिनेत्री लेंगी अंगूरी भाभी की जगह
एंडटीवी का लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'भाभी जी घर पर है!' में अगूरी भाभी का किरदार काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। शो में अंगूरी का किरदार निभा रही शिल्पा शिंदे लंबे वक्त से शो से गायब हैं। आगे पढ़े
अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को निमोनिया की शिकायत के बाद आज तड़के करीब 2:30 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़े
खेल की खबरें
IPL: बेंगलूरू में होगा फाइनल, पुणे और मुंबई को वैकल्पिक वेन्यू मिले
सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से आईपीएल के 13 मैच स्थानांतरित करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शुक्रवार को इस लीग ने फाइनल बेंगलूरू में कराने का फैसला किया जबकि राज्य की प्रभावित टीमों को घरेलू मैदान के लिये विकल्प भी दिये गए। आगे पढ़े
रविंद्र जडेजा कल करेंगे रीवा से शादी
गुजरात लायंस के आलराउंडर रविंद्र जडेजा मोहाली में आज मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि कल यहां मंगेतर रीवा सोलंकी के साथ उनकी शादी होनी है। आगे पढ़े