1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 30 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

30 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 08:26 pm IST,  Updated : May 30, 2016 08:28 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

AIB के वीडियो में 2 भारत रत्नों के साथ ऐसा भद्दा मजाक! FIR दर्ज

क्या सोशल मीडिया के जरिये किसी को भी किसी का भी अपमान करने की छूट दी जा सकती है? ये सवाल एक बार फिर से उठ खड़ा हुआ है और इस बार इसकी वजह बना है एक वीडियो जिसमें देश के दो अनमोल रत्नों का बड़ी बेहूदगी से मज़ाक उड़ाया गया है। ये दो हस्तियां कोई मामूली शख्स नहीं हैं बल्कि दोनों भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर हैं। आगे पढ़ें.

बटला हाउस एनकाउंटर पर BJP का सोनिया के आवास के बाहर प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी बताया था। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। आगे पढ़ें.

हरियाणा: फिर से जाट आरक्षण आंदोलन की चेतावनी, धारा 144 लागू

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (ABJASS) ने रविवार को सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लिए 5 जून से हरियाणा में फिर से आन्दोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए राज्य सरकार एवं पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सुरक्षा बलों को भेजना शुरू कर दिया है। आगे पढ़ें.

दिल्ली: ओला कैब ड्राइवर से अफ्रीकी नागरिकों ने की मारपीट

दिल्ली में सोमवार तड़के एक ओला कैब ड्राइवर से कुछ अफ्रीकी नागरिकों के मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर को कैब में चार से ज्यादा यात्री बैठाने से इनकार करने पर पीटा गया। आगे पढ़ें.

जल्द डाक से आपके घर के दरवाजे पर मिलेगा गंगाजल, ऑनलाइन होगी बुकिंग

घर बैठे गंगाजल पाने की लोगों की ख्वाहिश जल्द ही साकार हो सकती है। सरकार ई-वाणिज्य मंचों का प्रयोग कर गंगाजल को डाक के माध्यम से लोगौं के घरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग किसी समस्या का समाधान नहीं : अब्दुल बासित

भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत ही हर समस्या का हल है और कोई बेवकूफ ही सोच सकता है कि जंग से किसी समस्या का समाधान हो सकता है। यह कहना है पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित का। बासित जिस कार्यक्रम में बोल रहे थे उसमें इससे पहले के वक्ताओं ने पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने एटमी हथियार के इस्तेमाल से दिल्ली को पांच मिनट में तबाह कर देने की कूवत की बात कही थी। हालांकि कार्यक्रम के बाद जब बासित से कादिर के बयान को लेकर सीधा सवाल पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि पाकिस्तान अपनी आपरेशनल बातों को सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं करता।

DNA जांच से मंसूर की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत की पुष्टि: पाक

पाकिस्तान ने आज कहा कि डीएनए जांच से अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अमेरिकी ड्रोन हमले में अफगान तालिबान प्रमुख मुल्ला मंसूर की मौत की पुष्टि हो गयी है। गृह मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गये दो लोगों में से एक का डीएनए नमूना मंसूर के निकट रिश्तेदार के DNA से मेल खाता है। आगे पढ़ें.

बिजनेस की खबरें-

तीसरे साल में लाए जाएंगे और अनेक महत्वपूर्ण विधेयक, उठाए जाएंगे नए नीति निर्धारक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में एनडीए ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस उपलक्ष्‍य में सरकार अपने कार्यों को जनता के सामने रख रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने भी अपने मन की बात एक लेख में लिखी है। उन्‍होंने कहा कि तीसरे साल में और अनेक महत्वपूर्ण विधेयक आएंगे और नए नीति निर्धारक कदम उठाए जाएंगे। आगे पढ़ें.

एपल को सिंगल ब्रांड स्‍टोर खोलने की अनुमति पर फि‍र होगा विचार

भारत में एकल ब्रांड स्टोर खोलने के लिए अनिवार्य स्थानीय खरीद में 30 फीसदी छूट के एप्‍पल इंक के प्रस्ताव पर सरकार फि‍र एक बार विचार कर सकती है। हालांकि, वित्‍त मंत्रालय इस प्रस्‍ताव को पहले ही खारिज कर चुका है। आगे पढ़ें.

बिग बाजार का धमाकेदार ऑफर, अब हर महीने के पहले आठ दिन मिलेगा भारी डिस्काउंट

एमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को टक्कर देने के लिए देश की सबसे बड़ी रिटेल चेन फ्यूचर ग्रुप धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इसके तहत आपको हर महीने के पहले आठ दिनों के दौरान बिग बाजार में भारी डिस्काउंट पर सामान खरीदने का मौका मिलेगा। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

सलमा आगा को मिला ओसीआई कार्ड, जब चाहे आ सकती हैं भारत

पाकिस्तान मूल की लोकप्रिय सिंगर और अभिनेत्री सलमा आगा को भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड मिल गया है। अब इसके बाद वह जब भी चाहें तब बिना वीजा के भारत में आ सकती हैं। सलमा ने इस मामले में सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। आगे पढ़ें.

प्रत्यूषा आत्महत्या केस: SC का राहुल राज की जमानत रद्द करने से इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तारअभिनेता निर्माता राहुलराज सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जमानत रद्द करने से इसलिए इनकार किया गया है कि दोनों के बीच आखिरी बातचीत यह दिखाती है कि वे एकदूसरे से काफी प्यार करते थे। राहुल राज सिंह पर 24 वर्षीय टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

खेल की खबरें-

IPL-9 में खिताबी जीत हासिल करने के बाद कप्तान वार्नर ने भुवनेश्वर को सराहा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आईपीएल में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद कहा कि टूर्नामेंट के कल समाप्त हुए सत्र में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और वह विरोधी बल्लेबाज के रूप में इस तेज गेंदबाज का सामना करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

IPL 2016: कोहली को ओरेंज और भुवनेश्वर को मिली पर्पल कैप

रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड 973 रन बनाकर आईपीएल नौ में ओरेंज कैप हासिल की जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप हासिल करने में सफल रहे।

मैक्सिको: अगवा फुटबाल स्टार एलेन पुलिडो को अफसरों ने छुड़ाया

मैक्सिको के सुरक्षाबलों ने फुटबाल स्टार एलेन पुलिडो के अपहरण के कुछ घंटों बाद ही छुड़ा लिया। अधिकारियों ने आज सुबह बताया कि अपने गृह राज्य तमाउलीपास से अपहृत पुलिडो ‘सुरक्षित’ मिले हैं। गवर्नर एगिडियो टोरे कांटू के साथ संक्षिप्त प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पुलिडो ने कहा कि वह बिलकुल ठीक हैं और उन्होंने भगवान का आभार भी व्यक्त किया। पच्चीस साल के पुलिडो प्रेस कांफ्रेंस में कई रंग की बिना बाजू वाली शर्ट और शार्ट्स पहनकर पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत