1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence day 2018: पीएम मोदी ने कहा, गगनयान से 2022 में अंतरिक्ष में जाएगा कोई भारतीय

Independence day 2018: पीएम मोदी ने कहा, गगनयान से 2022 में अंतरिक्ष में जाएगा कोई भारतीय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2018 09:58 am IST,  Updated : Aug 15, 2018 12:37 pm IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसरो की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने जब एकसाथ 100 से अधिक सैटलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाया तो पूरी दुनिया देखती रह गई। अब देश का लक्ष्य मानव सहित यान अंतरिक्ष में भेजने का है।

Independence day 2018: पीएम मोदी ने कहा, गगनयान से 2022 में अंतरिक्ष में जाएगा कोई भारतीय- India TV Hindi
Independence day 2018: पीएम मोदी ने कहा, गगनयान से 2022 में अंतरिक्ष में जाएगा कोई भारतीय

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि साल 2022 तक ‘‘गगनयान’’ के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जायेंगे। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक और खुशखबरी देने का अवसर मिला है। साल 2022, यानि आजादी के 75वें वर्ष में और संभव हुआ तो उससे पहले ही, भारत ‘गगनयान’ के जरिये अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर, वर्ष 2022 तक भारत का बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएगी। मोदी ने कहा कि साल 2022 या उससे पहले ही, भारतीय वैज्ञानिकों ने मानवसहित गगनयान लेकर अंतरिक्ष में तिरंगे के साथ जाने का संकल्प लिया है। यदि संभव हुआ तो भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसरो की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने जब एकसाथ 100 से अधिक सैटलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाया तो पूरी दुनिया देखती रह गई। अब देश का लक्ष्य मानव सहित यान अंतरिक्ष में भेजने का है। ध्यान रहे कि 12 अप्रैल 1961 को रूसी अंतरिक्ष वैज्ञानिक यूरी गागरीन दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की।

उल्लेखीय है कि चंद्रयान 1 भारत का पहला चंद्र अभियान था और इसरो ने इसे अक्तूबर 2008 में पेश किया था। मंगलयान भारत का मंगल अभियान था जो 2014 में शुरू हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत