1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने पार किया महत्वपूर्ण मील का पत्थर, लगाए कोविड के 18 करोड़ से ज्यादा टीके

भारत ने पार किया महत्वपूर्ण मील का पत्थर, लगाए कोविड के 18 करोड़ से ज्यादा टीके

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2021 10:06 pm IST,  Updated : May 14, 2021 10:20 pm IST

भारत ने आज कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। देशभर में अबतक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18 करोड़ से ज्यादा कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

India crosses a major landmark with more than 18 Cr Cumulative Vaccination Coverage- India TV Hindi
भारत ने आज कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारत ने आज कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। देशभर में अबतक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18 करोड़ से ज्यादा कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आज 18-44 साल के 3.25 लाख लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लगायी गयी। इस तरह टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस वर्ग में 42,55,362 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा, 'शुक्रवार रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड टीके की 18,04,29,261 खुराक लगायी गयी हैं। उनमें 96,27,199 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 66,21,675 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक भी लग गयी है। साथ ही, अग्रिम मोर्चा के 1,43,63,754 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी है जबकि इसी श्रेणी के 81,48,757 ऐसे कर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक भी लग गयी है। इसके अलावा 18-44 साल के उम्रवर्ग में 42,55,362 लोगों को पहली खुराक दी गयी है।'

टीकाकरण अभियान के दौरान 45 से 60 साल के 5,67,99,389 लोगों को टीके की पहली खुराक और 87,50,224 लोगों को दूसरी खुराक भी लगायी गयी है। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के 5,43,15,317 लोगों को पहली खुराक और 1,75,47,584 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। टीकाकरण अभियान के 119वें दिन 14 मई को टीके की 10,79,759 खुराक दी गयी।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि कोविड महामारी के खिलाफ रूस की वैक्सीन स्पुतनिक अगले सप्ताह की शुरूआत में देश भर के बाजारों में उपलब्ध होगी। सरकार की ओर से यह घोषणा रूस से हैदराबाद में स्पुतनिक वैक्सीन की 150,000 खुराक की पहली खेप पहुंचने के 12 दिन बाद सामने आई है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत