1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भंडाफोड़: 4,700 करोड़ की ड्रग जब्त, बॉलीवुड प्रोड्यूसर गिरफ्तार

भंडाफोड़: 4,700 करोड़ की ड्रग जब्त, बॉलीवुड प्रोड्यूसर गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Nov 02, 2016 05:12 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 06:51 am IST

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भारत में मादक पदार्थो के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 23,500 किलोग्राम मैंड्रेक्स की गोलियां बरामद की हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 4,700 करोड़ रुपये है।

Photo: DRI- India TV Hindi
Photo: DRI

नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भारत में मादक पदार्थो के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 23,500 किलोग्राम मैंड्रेक्स की गोलियां बरामद की हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 4,700 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में बॉलीवुड के एक निर्माता को गिरफ्तार किया गया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

DRI के महानिदेशक जयंत मिश्रा ने बताया, ‘DRI ने भारत के मादक पदार्थो के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुझे लगता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा रैकेट है। 23,500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 4,500-4,700 करोड़ रुपये के बीच है।’

मिश्रा ने कहा, ‘DRI की मुंबई जोनल इकाई को इसकी सूचना मिली थी। सीमा सुरक्षा बल की मदद से इस पर आगे की कार्रवाई की गई और 28 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर शहर में मादक पदार्थो के एक गोदाम पर छापा मारा गया।’ उन्होंने कहा, ‘DRI ने इस मामले में बॉलीवुड निर्माता सुभाष डुडानी को 29 अक्टूबर को मुंबई से गिरफ्तार किया है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत