1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब घर-घर गंगाजल पहुंचाएगा डाक विभाग

अब घर-घर गंगाजल पहुंचाएगा डाक विभाग

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2016 09:37 am IST,  Updated : Jul 11, 2016 09:37 am IST

अब देश के सभी डाकघरों से गंगाजल खरीदा जा सकेगा और यदि कोई चाहे तो डाक विभाग उसके घर तक गंगाजल पहुंचाएगा।

India Post- India TV Hindi
India Post

पटना: अब देश के सभी डाकघरों से गंगाजल खरीदा जा सकेगा और यदि कोई चाहे तो डाक विभाग उसके घर तक गंगाजल पहुंचाएगा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और मनोज सिन्हा ने रविवार को एक नई योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत देश के सभी डाकघरों पर गंगाजल उपलब्ध होगा और डाक विभाग गंगाजल को घरों तक भी पहुंचाएगा।

प्रसाद ने इस अवसर पर कहा, "अब गंगोत्री और ऋषिकेश से लिया गया गंगाजल देश के सभी डाकघरों पर उपलब्ध होगा।"

सिन्हा ने कहा कि बिहार के सुल्तानगंज में गंगा का जल स्वच्छ हो जाएगा तो डाक विभाग यहीं से गंगाजल लेकर उसे घर-घर तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा, "अभी सिर्फ गंगोत्री और ऋषिकेश से लिए गए गंगाजल को ही डाक विभाग देश के हर हिस्से में घरों-घरों तक पहुंचाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत