1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भुवनेश्वर में आईबी कार्यालय सील, 'होम क्वारंटीन' में कर्मचारी

भुवनेश्वर में आईबी कार्यालय सील, 'होम क्वारंटीन' में कर्मचारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 02:49 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 02:49 pm IST

भुवनेश्वर में केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी को कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद, कार्यालय ने मंगलवार को सभी कर्मचारियों को 'होम क्वारंटीन' में रहने को कहा।

भुवनेश्वर में आईबी कार्यालय सील, 'होम क्वारंटीन' में कर्मचारी- India TV Hindi
भुवनेश्वर में आईबी कार्यालय सील, 'होम क्वारंटीन' में कर्मचारी

भुवनेश्वर: भुवनेश्वर में केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी को कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद, कार्यालय ने मंगलवार को सभी कर्मचारियों को 'होम क्वारंटीन' में रहने को कहा। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने आईबी कार्यालय को सील कर दिया है।

Related Stories

भुवनेश्वर में आर.एन. सिंहदेव मार्ग स्थित आईबी कार्यालय को 6 अप्रैल से 19 अप्रैल तक 14 दिनों की अवधि के लिए सील कर दिया गया है। बीएमसी आयुक्त प्रेम चंद्र चौधरी ने बताया, "सभी कर्मचारियों को 'होम क्वारंटीन' के तहत रख कर, उनके सैंपल को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।"

वहीं भुवनेश्वर में रविवार को दो व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे ओडिशा में महामारी के मामलों की संख्या 23 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कपिल प्रसाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज II के एक 70 वर्षीय व्यक्ति को घातक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। वह 22 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से लौटे थे। 

अधिकारी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या अब 23 हो गई है, जिसमें से 16 भुवनेश्वर से हैं। राज्य सरकार ने संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत