नई दिल्ली: जेएनयू कुलपति जगदीश कुमार शुक्रवार को बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने छात्रावास फीस वृद्धि को लेकर जो भी फैसला लिया था, उसे पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जेएनयू के कुलपति ने कहा कि सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन के पंजीकरण की तारीख जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा।
Related Stories
जगदीश कुमार ने कहा कि जेएनयू में नियमित कक्षाएं 13 जनवरी से बहाल होंगी। उन्होनें कहा कि प्रशासन सभी छात्रों और शिक्षकों की शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल वातावरण हो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होनें कहा कि विश्वविद्यालय ने परिसर में सुरक्षा को मजबूत किया है।