1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, देश के 35% घरों में नल से पहुंचने लगा जल, गोवा में 100% काम पूरा

मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, देश के 35% घरों में नल से पहुंचने लगा जल, गोवा में 100% काम पूरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2021 03:29 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 03:29 pm IST

करीब डेढ़ साल पहले केंद्र सरकार ने देश के हर ग्रामीण घर को नल से जल पहुंचाने के लिए जिस जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की थी उसका एक तिहाई से ज्यादा काम पुरा हो चुका है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक देशभर में 35.27 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचना शुरू हो गया है।

Jal Jeevan Mission Nal se Jal Scheme cover 35 percent rural household so far- India TV Hindi
जल जीवन मिशन योजना का एक तिहाई से ज्यादा काम पुरा हो चुका है।  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: करीब डेढ़ साल पहले केंद्र सरकार ने देश के हर ग्रामीण घर को नल से जल पहुंचाने के लिए जिस जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की थी उसका एक तिहाई से ज्यादा काम पुरा हो चुका है। केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अबतक देशभर में 35.27 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2019 को इस योजना की घोषणा की थी और योजना को 25 दिसंबर 2019 से लागू किया गया था। 

केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अबतक देशभर में कुल 6.76 करोड़ ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचना शुरू हो गया है जो कुल 18.93 करोड़ घरों का 35.27 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जब लालकिले से इस योजना की घोषणा की थी तो उस समय सिर्फ 17 प्रतिशत यानि 3.23 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल की सप्लाई हो रही थी।

लगभग डेढ़ साल में यह आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक देश के हर ग्रामीण घर में नल से जल की सप्लाई शुरू हो जाए और डेढ़ साल में यह लक्ष्य एक तिहाई से ज्यादा पूरा हो चुका है। 

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गोवा देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर हर ग्रामीण घर में नल से जल पहुंच रहा है। गोवा के अलावा तेलंगाना में भी जल्द 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर सकता है। अबतक देश के 52 जिलों के 77 हजार से ज्यादा गावों में नल से जल की सप्लाई हो रही है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत