1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2020 10:07 am IST,  Updated : Oct 10, 2020 10:07 am IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी

Jammu kashmir, encounter- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए  Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद बलों ने इस इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत