1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 10:02 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 10:05 am IST

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

Srinagar, Rambagh, encounter- India TV Hindi
श्रीनगर रामबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़  Image Source : ANI/TWITTER

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के रामबाग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी के बाद करीब आधे घंटे तक शांति छायी रही और उसके बाद गोलीबारी फिर शुरू हुई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अभी जारी है और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत