1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में BSF के पांच जवान जख्मी, हमलावरों की तलाश में अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में BSF के पांच जवान जख्मी, हमलावरों की तलाश में अभियान जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 11:38 pm IST

श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथा चौक में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों के वाहन पर किये गए हमले में पांच बीएसएफ कर्मी घायल हो गए।

Jammu and Kashmir: Five jawans injured in attack on BSF vehicle in Srinagar; search operation launch- India TV Hindi
Jammu and Kashmir: Five jawans injured in attack on BSF vehicle in Srinagar; search operation launched

श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथा चौक में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों के वाहन पर किये गए हमले में पांच बीएसएफ कर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने शाम करीब सवा छह बजे पंथा चौक के पास बीएसएफ के गश्ती वाहन पर हमला किया जिसमें करीब पांच जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवान 163वीं बटालियन से संबद्ध हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक जवान की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत