1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: अगवा किए गए पुलिस कांस्टेबल जावेद अहमद डार का शव शोपियां से बरामद

J&K: अगवा किए गए पुलिस कांस्टेबल जावेद अहमद डार का शव शोपियां से बरामद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2018 08:02 am IST,  Updated : Jul 06, 2018 11:08 am IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल जावेद अहमद दार जिन्हे गुरुवार को आतंकियों ने अगवा किया था, आज कुलगाम में उनका शव बरमाद हुआ है........

शहीद जावेद अहमद दार...- India TV Hindi
शहीद जावेद अहमद दार (Photo,ANI)

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल जावेद अहमद दार जिन्हें गुरुवार को आतंकियों ने अगवा किया था आज कुलगाम में उनका शव बरमाद हुआ है। जावेद को तीन आतंकियों ने शोपियां से उस वक्त अगवा किया था जब वो दवा खरीदने जा रहे थे।

घाटी में सुरक्षाबलों को अगवा कर मारने का यह दुसरा मामला

27 वर्षीय जावेद के अगवा होने के बाद से ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर थे। घाटी में सुरक्षाबलों को अगवा कर मारने का यह दुसरा मामला है। इससे पहले 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को आतंकियों ने पुलवामा में उस वक्त अगवा किया था, जब वो ईद मनाने अपने घर जा रहे थे। अगले दिन गुस्सा गांव में गोलियों से छलनी उनका शव बरामद हुआ था। गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी सुरक्षा का जायजा लेने श्रीनगर दौरे पर थे।

राज्य में शांति और स्थिरता को एक ईमानदार कुशल प्रशासन के माध्यम से ही लाया जा सकता

श्रीनगर में चली उच्चस्तरीय बैठक में राजनाथ सिंह के साथ राज्यपाल एन एन वोहरा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और श्रीनगर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। बैठक के बाद गृह मंत्री ने कहा, राज्य में शांति और स्थिरता को एक ईमानदार, प्रभावी और कुशल प्रशासन के माध्यम से ही लाया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत