1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शोपियां मुठभेड़ में जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी समेत 2 आतंकी ढेर, कुपवाड़ा में जवान शहीद

शोपियां मुठभेड़ में जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी समेत 2 आतंकी ढेर, कुपवाड़ा में जवान शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2019 12:21 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 12:21 pm IST

इस मुठभेड़ में लाहौरी समेत दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के शोपियां शहर के बोनबाजार इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

शोपियां मुठभेड़ में जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी समेत 2 आतंकी ढेर, कुपवाड़ा में जवान शहीद- India TV Hindi
शोपियां मुठभेड़ में जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी समेत 2 आतंकी ढेर, कुपवाड़ा में जवान शहीद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मुन्ना लाहौरी मारा गया। लाहौरी को बिहारी नाम से भी जाना जाता था वह पाकिस्तान से था। पुलिस ने बताया कि वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में भी शामिल था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लाहौरी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह में लोगों की भर्ती भी करता था। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर रातभर चले अभियान के बाद वह अपने एक साथी के साथ मारा गया।

Related Stories

इस मुठभेड़ में लाहौरी समेत दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के शोपियां शहर के बोनबाजार इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा, "जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के चारों ओर घेराबंदी कड़ी की गई, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए थे।" 

वहीं, शनिवार की सुबह एक अन्य घटना में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में 57 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक राजेंद्र सिंह शहीद हो गए। 

सूत्रों ने कहा, "पाकिस्तान की गोलीबारी में लांस नायक राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत