1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी हमले में CRPF का एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी हमले में CRPF का एक जवान शहीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2020 11:14 am IST,  Updated : Sep 24, 2020 11:14 am IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। आतंकवादी उसकी सर्विस राइफल भी अपने साथ ले गए।

Jammu kashmir- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी हमले में CRPF का एक जवान शहीद Image Source : ANI/TWITTER

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। आतंकवादी उसकी सर्विस राइफल भी अपने साथ ले गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बडगाम जिले के कैसरमुल्ला में सीआरपीएफ की 117वीं बटालियन के एक जवान को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि वे उसकी सर्विस राइफल (ए.के.राइफल) भी अपने साथ ले गए। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत