1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवा बंद

जम्मू-कश्मीर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवा बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2018 07:25 am IST,  Updated : Oct 24, 2018 09:13 am IST

जम्मू और कश्मीर में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ के बाद एक ब्लास्ट भी हुआ जिसमें पांच नागरिकों की मौत हो गई थी।

जम्मू-कश्मीर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इंटरनेट सेवा बंद- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इंटरनेट सेवा बंद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आज सुबह एक बार फिर सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम के सूथू में हो रही है। बुधवार सुबह शुरू हुई इस मुठभेड़ ने सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। आतंकियों के छिपे  होने की खबर के बाद मौके पर पहुंचे जवानों पर आतंकियों ने फायरिग कर दी जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। स्थानीय लोग आतंकियों की मदद न कर सकें इसलिए लिए इलाके में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

बता दें कि मंगलवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम किसी से भी बातचीत के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे कदम बढ़ाते हुए पाकिस्तान गए और वहां उन्होंने जिम्मेदार लोगों समेत उनके परिवार से भी मुलाकात की ताकि आपस में रिश्ते बेहतर हो सकें लेकिन पाकिस्तान ने मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत का माहौल नहीं स्थापित होने दिया।'

जम्मू और कश्मीर में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ के बाद एक ब्लास्ट भी हुआ जिसमें पांच नागरिकों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत