1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में हिंसक प्रदर्शन, जिलाधिकारी घायल

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में हिंसक प्रदर्शन, जिलाधिकारी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2018 08:15 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 08:15 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा कस्बे को जिला घोषित किए जाने की मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से भिड़ गए।

Representative image kashmir voilence- India TV Hindi
Representative image kashmir voilence

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा कस्बे को जिला घोषित किए जाने की मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से भिड़ गए। इस दौरान जिलाधिकारी सहित कम से कम 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नगर में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले दागे गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिंसा में जिलाधिकारी इकबाल चौधरी के अलावा 10 प्रदर्शनकारी और चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंकी गई कांच की एक बोतल चौधरी के सिर पर लगने से वे घायल हो गए। नौशेरा नगर के लोग लगभग दो महीनों से इसे जिले का दर्जा दिलवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

शुक्रवार को राज्य सरकार के उस फैसले के बाद शनिवार को यह प्रदर्शन उग्र हो गया जिसमें कहा गया है कि नौशेरा को पूर्ण जिला घोषित किए जाने की अपेक्षा इस क्षेत्र में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त नियुक्त किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत