1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रनवे बंद होने के चलते Jet Airways का विमान पौने घंटे तक हवा में रहा, सवार थीं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

रनवे बंद होने के चलते Jet Airways का विमान पौने घंटे तक हवा में रहा, सवार थीं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 08:02 pm IST

इन्दौर से आया जेट एयरवेज का विमान तय समय से पहले ही करीब दो बजकर बयालीस मिनट पर जयपुर पहुंच गया...

jet airways- India TV Hindi
jet airways

जयपुर: इन्दौर से जयपुर आया जेट एयरवेज का विमान आज यहां सांगानेर हवाई अड्डे का रनवे बंद रहने के कारण करीब पौने घंटे तक हवा में घूमता रहा। सांगानेर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक जे एस बलहारा के अनुसार हवाई अड्डा प्रबंधन ने रनवे पर कामकाज के लिए पहले से ही एक घंटे के लिए रनवे बंद रखा था।

उन्होंने कहा कि इन्दौर से आया जेट एयरवेज का विमान तय समय से पहले ही करीब दो बजकर बयालीस मिनट पर जयपुर पहुंच गया। लेकिन रनवे तीन बजकर बीस मिनट तक बंद रहने के कारण विमान को उतरने की मंजूरी नहीं दी गई।

बलहारा के अनुसार इस विमान को तीन बजकर बीस मिनट के बाद उतरने की स्वीकृति दी गई। विमान में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सवार थी।

विमानन सूत्रों के अनुसार इस विमान में विमान उड़ान दल के सदस्यों के अलावा 68 यात्राी सवार थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत